पाकुड़, दिसम्बर 8 -- महेशपुर, एक संवाददाता। धान अधिप्राप्ति 2025-26 के सफल क्रियान्वयन हेतु शनिवार शाम को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी लैम्प्स सचिव, कृषक मित्र, जनवितरण जनसेवक के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी को अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण करवाने के साथ साथ नजदीकी धान अधिप्राप्ति केंद्र में ही धान बिक्री करने हेतु किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। महेशपुर प्रखंड में तीन धान अधिप्राप्ति केंद्र चंडालमारा, दमदमा और कानिझाड़ा में धान क्रय किया जाना है। इस बार किसानो को धान देने के साथ ही सात दिनों के अंदर एकमुश्त 2469 रुपये प्रति क्विंटल के दर से भुगतान उनके बैंक खाता में किया जाएगा। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी डॉ़ नौरिक रविदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.