नोएडा, जनवरी 22 -- नोएडा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने गुरुवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान क्षमता से अधिक सामान ढो रहे आठ वाहन पकड़े गए। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की जाएगी। ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होने के बाद डेढ़ माह के लिए चालकों से वाहन चलाने का अधिकार छिन जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...