नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा। जिले में गुरुवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इसमें बिना परमिट और क्षमता से अधिक सामान ढोते 14 वाहन पकड़े गए। इनमें क्षमता से अधिक सामान ढोने वाले वाहनों की संख्या अधिक है। प्रवर्तन टीम के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया था। वाहनों के चालान करने के साथ ही उन्हें सीज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...