लखनऊ, मई 29 -- हेडिंग सुझाव-अत्यधिक शुद्ध पानी बना रहा बीमार: 50 से कम टीडीएस पी रहे तो संभल जाएं, गल जाएंगी हड्डियां डब्ल्यूएचओ ने 300 तक के टीडीएस वाले पानी को उत्तम व 500 तक को स्वीकार्य माना है -कम टीडीएस वाले पानी से जरूरी खनिज शरीर को नहीं मिल पाते लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अधिक शुद्ध पानी लोगों का स्वास्थ्य खराब कर रहा है। तमाम आरओ कम्पनियां 50 पीपीएम (पार्ट्स प्रति मिलियन) से कम टीडीएस (टोटल डिजाल्ब्ड सालिड) रख रहीं हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टीडीएस की इस मात्रा से शरीर का कमजोर होना तय है।

टीडीएस की मात्रा और स्वास्थ्य विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने पानी में टीडीएस की मात्रा निर्धारित की है। आदर्श टीडीएस 300 मिलीग्राम प्रति लीटर कम से कम होना चाहिए। 500 मिलीग्राम प्रति लीटर तक का टीडीएस भी ...