गंगापार, फरवरी 25 -- घर से निकले युवक का दूसरे दिन गांव के ही एक सैलून में संदिग्ध हालात में शव मिला। बेटे की सूचना पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन प्रयागराज भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अधिक शराब के सेवन से युवक की मौत हुई थी। थाना क्षेत्र के हाटा ग्राम पंचायत के बोधीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अजय उपाध्याय सोमवार सायं सात बजे घर से हाटा बाजार के लिए निकले, लेकिन पूरी रात घर वापस नहीं पहुंचे। पूरा परिवार रात भर उनको खोजता रहा। मंगलवार सुबह अजय का बेटा शिवेश उपाध्याय व परिवार के लोग राजेश शर्मा की दुकान पर पहुंचे, तो दुकान में बाहर से ताला बंद था। शिवेश ने मांडा पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर प...