बांदा, अप्रैल 21 -- बबेरू। अधिक शराब पीने से युवक की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी विष्णू पटेल ने बताया कि उसका 32 वर्षीय भतीजा अजय पटेल पुत्र ज्ञान बाबू मंगलवार की सुबह मुंबई से कमा कर घर आया था। जब वह घर आया था तो नशे की हालत में था। घर पर सामान रखने के बाद वह फिर से शराब पीने चला गया। दोपहर को घर आया कुछ देर बाद उसकी हालत खराब हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। चाचा ने बताया कि अधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है। वह दो भाईयो में बड़ा था। मृतक अपने पीछे पत्नी सोहानी के अलावा एक पुत्र एक पुत्री छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.