मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के गेट नंबर चार स्थित सुलभ शौचालय में अधिक वसूली को लेकर रेलवे ने कार्रवाई की है। अधिक वसूली की जांच कर सीसीआई कार्यालय ने रिपोर्ट शनिवार को सौंप दी है। अब समस्तीपुर मंडल के वाणिज्य अधिकारी सोमवार को जुर्माने की राशि तय करेंगे। जानकारी हो कि औराई के एक युवक से उस सुलभ शौचालय के कर्मी ने सिर्फ पेशाब करने के लिए 20 रुपये वसूल लिएRs.। जबकि इसके लिए रेलवे ने पांच रुपये निर्धारित कर रखा है। अधिक वसूली के बाद युवक ने समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम को उनके एक्स हैंडिल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अधिक वसूली किये जाने की शिकायत की। इस पर मंडल की वरीय वाणिज्य प्रबंधक ने इसकी जांच कराई। युवक का आरोप सही पाया गया। साथ ही सुलभ शौचालय परिसर में रेट लिस्ट भी लगा नहीं मिला। इसके अतिरिक्त जंक्शन के द...