मैनपुरी, अप्रैल 27 -- बैंक खातों में निर्धारित गाइडलाइन से अधिक सालाना लेनदेन करने वाले 50 से अधिक लोगों को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है। इन लोगों ने इनकम टैक्स विभाग से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। कुछ लोग इन नोटिसों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से जोड़कर थाने भी पहुंच रहे हैं। विभाग ने नोटिस जारी किए जाने की बात कही है और नोटिस मिलने वालों से कहा है कि वह अपना ऑनलाइन जवाब विभाग को दाखिल कर दें। विद्याराम पुत्र रामदीन निवासी फूलापुर थाना बरनाहल के नाम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सेक्शन 148 के तहत नोटिस भेजा है। यह भी पढ़ें- इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट का नया फॉर्म नं. 128, जानें किसके लिए है जरूरी इस नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। विद्याराम को नोटिस मिला तो वह हैरान रह गए। उनका कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.