अधिक लाइन लॉस पर जांच के आदेश से भड़के जूनियर इंजीनियर्स
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- अनपरा,संवाददाता। हाई लाइन लॉस फीडरों पर तैनात जूनियर इंजीनियरों एवं प्रोन्नत अभियंताओं के विरुद्ध प्रबन्धन द्वारा विजिलेंस जांच के आदेश से बिजली विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर्स भड़क गये है। इसे प्रबन्धन की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही करार देते हुए निष्पक्ष कमेटी का गठन कर इन प्रकरणों की जांच कराने और उसमें संल्पितता पाने पर कार्रवाई की मांग कर रहे संगठन ने विजिलेंस जांच को उत्पीड़न बताते हुए तत्काल आदेश वापस लेने की मांग की है। केंद्रीय अध्यक्ष इं गोपाल वल्लभ पटेल के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंध निदेशक उप्र पावर कॉरपोरेशन से मुलाकात कर तत्काल हस्तक्षेप किए जाने व इस प्रकार की कार्यवाही पर अविलंब रोक लगाए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- गलती किसी और की, सजा किसी और को, जेई को हटाना चीफ इंजीनियर को पड़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.