गाज़ियाबाद, मई 20 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव भोजपुर स्थित शराब के ठेके के पास कैंटीन में अधिक रेट पर शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गांव भोजुपर में शराब के ठेके पास देर रात को अधिक रेट पर शराब बेची जा रही है।शराब खरीदने के लिए भीड़ लगी हुई है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया हे। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...