औरंगाबाद, जून 22 -- छह लोगों से पूछा गया स्पष्टीकरण, जिला कृषि पदाधिकारी ने खाद दुकानों की जांच की 21 खाद विक्रेताओं के यहां हुआ निरीक्षण, कुल 11 प्रतिष्ठानों में पाई गई अनियमितता फोटो- 21 जून एयूआर 29 कैप्शन- रविवार को सदर प्रखंड के फेसर में खाद दुकान की जांच करते जिला कृषि पदाधिकारी संदीप राज औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि औरंगाबाद जिले में खाद की बिक्री में गड़बड़ी करने के मामले में पांच खाद विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा आधा दर्जन खाद विक्रेताओं से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद कार्रवाई शुरू हुई है। दरअसल आपके अपने अखबार हिन्दुतान में खाद की कालाबाजारी से किसानों को हो रही परेशानी की खबर प्रमुखता से...