अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने पर होगी कार्रवाई
मिर्जापुर, जून 13 -- मिर्जापुर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने की शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने विभिन्न उर्वरकों की मूल्य सूची भी जारी किया है। यूरिया 266 रुपये, डीएपी 1350 रुपये, एनपीके 16:16:16-2100 रुपये प्रति बोरी मूल्य निर्धारित है। इसके अलावा एनपीके 15:15:0:9- 1950 रुपये एवं 15:15:0:10- 725 रुपये प्रति बोरी मूल्य तय किया गया है। एनपीएस 2100 रुपये, एमओपी 1975 रुपये, एसएसपी 650 रुपये, एसएसपी जिंकेटेड 740 रुपये और एसएसपी जिंकेटेड बोरोनेट का 825 रुपये प्रति बोरी मूल्य निर्धारित किया गया है, जिससे अधिक मूल्य वसूलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.