अधिक मुनाफा का लालच देकर बुजुर्ग से 4.70 लाख की ठगी, केस
रांची, जुलाई 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कांटाटोली निवासी बुजुर्ग मोहम्मद मनसुरुल हक ऑनलाइन निवेश एवं ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने उनसे 4.70 लाख रुपए की ठगी कर ली। मनसरुल हक ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित ने बताया कि सोशल मीडिया पर निवेश से अधिक लाभ का वीडियो विज्ञापन देखकर लिंक पर अपना विवरण दर्ज किया था। इसके बाद व्हाट्सऐप और ईमेल के माध्यम से स्वयं को वित्तीय सलाहकार बताने वाले लोगों ने उनसे संपर्क कर पहले पंजीकरण शुल्क और फिर विभिन्न मदों में बड़ी राशि जमा कराई। आरोप है कि फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग डैशबोर्ड पर भारी मुनाफा दिखाकर उनका विश्वास जीता गया। यह भी पढ़ें- Noida News: मुनाफे का झांसा देकर दो निवेशकों से 38 लाख रुपये ठगे निकासी के समय प्रोसेसिंग फीस, ब्लॉकचेन शुल्क और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.