अधिक मास में भजन संध्या व सीता रसोई का आयोजन
मथुरा, मई 20 -- श्री अग्रबंधु सेवा मंडल ने अधिक मास में श्रीराम मंदिर कनक भवन गऊघाट पर भजन संध्या एवं सीता रसोई कार्यक्रम आयोजित किया। भजन संध्या में भक्तों ने भजनों का आनंद लिया। संस्थापक चिराग अग्रवाल ने बताया कि सुबह 7 बजे भव्य सीताराम अभिषेक हुआ। शाम को 6 बजे फूल बंगला एवं 7 बजे से भजन संध्या आयोजित हुई। आरती के बाद सीता रसोई आयोजित हुई। अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने कहा कि मंडल समय-समय पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करता है। महामंत्री दीपक सिंघल ने आभार व्यक्त किया। इसमें विजय बंटा सर्राफ, योगेन्द्र गोयल, पार्षद नीलम गोयल व विष्णुदास अग्रवाल, सोनू हाथी वाले, माधव गर्ग, रोहित अग्रवाल, सिद्धार्थ जैन, विनय अग्रवाल, रोहित महावन, बबीता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, मनीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.