पूर्णिया, मई 29 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ स्थित आनंदकंद रामचंद्र ठाकुरवाड़ी में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामायण अखंड पाठ का आयोजन 17 मई से किया जा रहा है जो 26 मई तक चलेगा। अधिक मास के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन 24 श्रद्धालु भाग लेकर रामायण पाठ कर रहे हैं। अखंड रामायण पाठ से जलालगढ़ बाजार एवं आसपास का क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। रामायण पाठ की मधुर ध्वनि से क्षेत्र का माहौल आध्यात्मिक और शांतिमय बना हुआ है। शुक्रवार को मनोज मांडीवाल के सौजन्य से पाठ का आयोजन कराया गया। रामायण पाठ में महिलाओं, युवाओं एवं युवतियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- अधिक मास पर अखंड रामायण पाठ, भक्तिमय हुआ माहौल श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ पाठ में शामिल हो रहे हैं। पंडित...