अधिक मास के सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
संतकबीरनगर, जून 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के तामेश्वरनाथ धाम में अधिक मास के सोमवार को जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूरा परिसर खचाखच भरा रहा। हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे व घंटे घड़ियाल से मंदिर परिसर गूंजता रहा। जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं ने यहां नित्य परिक्रमा में भाग लेकर पुण्यार्जन किया। तामेश्वरनाथ धाम को महाभारतकालीन माना जाता है। बताया जाता है कि पाण्डवों के वनवास के समय माता कुंती शिवलिंग की स्थापना कर पूजा अर्चना की थी। इस स्थान का बड़ा महत्व है। यहां पर हर सोमवार को श्रद्धालु आकर दर्शन पूजन करते हैं। इसके अलावा सावन के हर सोमवार और महाशिवरात्रि पर दर्शन व अभिषेक के लिए लाखों की भीड़ होती है। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम माह में शिवालयों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक मास में भी लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.