आजमगढ़, मई 17 -- फूलपुर/आजमगढ़। अधिक मास के पहले दिन दुर्वासा धाम पर रविवार की भोर से ही पहुंचे श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। शिवालय में भगवान शिव की पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना किए। इस दौरान पूरे दिन हर-हर महादेव के जयकारे से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। अधिक मास के पहले दिन दुर्वासा धाम पर अलसुबह से ही काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने दुर्वासा धाम के संगम पर डुबकी लगाई। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजन अर्चन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना किए। इसी के साथ ही फूलपुर कस्बा स्थित शंकर तिराहा, नागा बाबा, परमहंस बाबा मंदिर सहित पौराणिक स्थल मुंडेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। यह भी पढ़ें- दूसरी काशी में पुरुषोत...