अधिक मास की पूर्णिमा पर महाराष्ट्र मंडल में विष्णु सहस्त्रनाम पूजा
जमशेदपुर, जून 1 -- महाराष्ट्र हितकारी मंडल और महाराष्ट्र भगिनी समाज की ओर से शनिवार शाम अधिक मास की पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का जप करते हुए पूजापाठ का आयोजन किया गया। दुनिया भर में चल रहे वैश्विक संकट को मात देने के लिए और विश्व शांति की प्रार्थना के लिए यह आयोजन किया गया। अधिक मास को पुरुषोत्तम मास यानी श्री विष्णु भगवान का महीना माना जाता है। इस महीने में हर घर में विष्णु भगवान की यथासंभव पूजा की जाती है। इस बात को विशेष महत्व देते हुए महाराष्ट्र मंडल में सामुदायिक पूजापाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भगिनी समाज की विश्वस्त रोहिणी साठये के मार्गदर्शन में विष्णु सहस्त्रनाम, श्री लक्ष्मी स्तोत्र आदि का पठन, पूजा, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- श्रीजी परिवार संकीर्तन सेवा समिति ट्रस्ट ने बांटा शरबत मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.