चाईबासा, मई 5 -- चाईबासा। अधिक दवा का सेवन करने से गोइलकेला के सीटेर गांव निवासी 45 वर्षीय सुंदरी डाडका की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतिका कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। सोमवार को शाम में घर में रखा दवा अघीक मात्रा में सेवन कर लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। उसे तुरंत गोइलकेरा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदरअस्पताल चाइबासा रेफर कर दिया।रात में उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान रात के लगभग 1,30 बजे मौत हो गई। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस सदरअस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतिका कुछ दिनों से बीमार थी। सोमवार शाम को गलती से अघीक दवा खा लिया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी सदर अस्पताल में मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.