प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। विज्ञान परिषद की ओर से अलोपीबाग स्थित नागरी प्रेस कार्यालय में डॉ. चंद्रिका प्रसाद स्मृति व्याख्यान हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता प्रो. मुनीरा हुसैन ने आधुनिक आहार में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका विषय पर विचार व्यक्त किए। प्रो. हुसैन ने कहा कि कि अधिक भोजन‌ विष के बराबर हो जाता है। कुपोषण से बचने में कंपनियों के उत्पाद के बेवजह उपयोग के बजाय अपने आसपास उत्पादित अनाज का प्रयोग करना चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। इस मौके पर अतिथियों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र व राधिका मिश्र लिखित पुस्तक कुंभ अखाड़े व कल्पवासी की त्रिवेणी का विमोचन किया। स्वागत विजय चितौरी, अध्यक्षता सभापति प्रो. कृष्ण बिहारी पांडेय, संचालन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, आभार ज्ञापन शंकर लाल मजूर ने ने किया...