गाज़ियाबाद, मई 11 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कस्बा पतला स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में अधिक फीस लेने से नाराज अभिभावकों ने सोमवार को हंगामा किया। अभिभवकों का आरोप है कि पीटीए के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं। काफी संख्या में अभिभावक सीसीएस इंटर कॉलेज पहुंचे और हंगामा किया। उनका आरोप है कि कॉलेज में पीटीए फीस के नाम पर प्रत्येक छात्र से एक हजार रुपये लिए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों को समझा शांत किया। प्रधानाचार्य ने आरोपों को निराधार बताया है। यह भी पढ़ें- निजी विद्यालयों के विरोध में व्यापार मंडल ने दी पदयात्रा की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...