खगडि़या, जून 11 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के बैसा व लगार पंचायत में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित "खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन पंचायत स्तर पर किया गया। मौक़े पर सहायक तकनीकी प्रबंधक दीपक कुमार स्कंद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी के स्वास्थ्य का संरक्षण, मिट्टी जांच, प्राकृतिक खेती, जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभाव एवं टिकाऊ खेती के जरिए किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम का संचालन 1 जून से लेकर 30 जून तक पूरे राष्ट्र में किया जाना है। कार्यक्रम के जरिए किसानों से उनके खेती की भूमि से एक चौथाई हिस्से में प्राकृतिक या जैविक विधि से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना है एवं उनकी भागीदारी सुनिश्चित किया जाना है और कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों से इस विधि...