रांची, अप्रैल 30 -- रांची। रातू के हुरहुरी निवासी शिव कुमार नाथ शाहदेव से अधिक पैसे मिलने का लालच देकर उनसे पांच लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। शिव कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि 23 अक्तूबर 2025 को उन्हें एक महिला ने फोन किया। कहा कि एसईबीआई से निवेश करने पर उन्हें दोगुनी राशि मिलेगी। उसकी बातों में आकर शिव कुमार ने प्रत्येक सप्ताह पांच हजार का भुगतान करने लगे। पांच लाख से अधिक राशि निवेश कर दी। पैसों की जानकारी के लिए जब शिव कुमार दिए गए मोबाइल व व्हाट्सऐप पर संपर्क किया तो वह स्वीच ऑफ आ रहा था। यह भी पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 4.98 लाख की साइबर ठगी इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.