लखनऊ, सितम्बर 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गन्ना आयुक्त की अध्यक्षता वाली ''उ.प्र. बीज गन्ना एवं गन्ना किस्म स्वीकृति उप समिति'' ने अधिक पैदावार वाली गन्ने की 8 किस्मों को प्रदेश में खेती के लिए जारी किया है। इस संबंध में गन्ना आयुक्त मिनिस्टी एस. की अध्यक्षता में हुई बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा नोटिफाइड गन्ने की इन सभी 8 किस्मों को प्रदेश में खेती के लिए उपयुक्त पाया गया है। बैठक में किसानों द्वारा करीब-करीब नकारी जा चुकी पुरानी 6 गन्ना किस्में मसलन, को.शा.95255, 97264, 96275, 97261 एवं को.से.96436 व 98231 को अनुपयुक्त घोषित किया गया जो अगले दो वर्षो में चरणबद्ध तरीके से खेती में उपयोग से हट जाएंगी। बैठक के बाद गन्ना आयुक्त ने बताया कि उच्च उपज एवं चीनी परता देने वाली नवीन गन्ना किस्मों के स्वीकृत होने से गन्ने की किस्मों के बहुत से व...