कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रों से अधिक परीक्षा शुल्क वसूले जाने के विरोध में विधि छात्र मोर्चा ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में एसीएम-6 आलोक कुमार गुप्ता को सौंपा। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने समस्या के समाधान की मांग करने के साथ इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करने की अपील की। छात्र नेता अनुज त्रिपाठी ने बताया कि विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ने वाले एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स), बीटेक और बायोटेक जैसे पाठ्यक्रमों के छात्रों से निर्धारित परीक्षा शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से परीक्षा शुल्क 1000 रुपये प्रति सेमेस्टर निर्धारित है। इसके बावजूद अतिरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.