अधिक नामांकन वाले पांच स्कूल सम्मानित
रामपुर, जून 17 -- रामपुर। केंद्र सरकार के विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास भवन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन के अंतर्गत जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के उन पांच विद्यालयों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने यहां सर्वाधिक नामांकन दर्ज कराया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी सतपाल सैनी , पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, सीडीओ गुलाब चंद्र, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार तथा ब्लॉक प्रमुख कुलवंत औलख ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न भेंट किए। यह भी पढ़ें- यूपी के 11 स्कूलों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, देश भर में बन गए मिसाल; डिटेल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.