लखनऊ, मार्च 13 -- माइग्रेन, सिर, गर्दन-कंधे के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए केवल गोली ही काफी नहीं है। यदि दो-तीन महीने तक दवा लेने के बावजूद दर्द बना रहता है। दवा बंद करते ही फिर से समस्या उभर आती है। तो संजीदा हो जाना चाहिए। क्योंकि समस्या की वजह अभी भी शरीर में छुपी है। ऐसे मामलों में नर्व ब्लॉक तकनीक मरीजों को लंबे समय तक राहत दे सकती है। यह जानकारी पीजीआई के पेन क्लीनिक मैनेजमेंट विभाग के डॉ. संदीप खुब ने दी। वह शुक्रवार को पीजीआई में पेन मैनेजमेंट पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. संदीप खुब ने कहा कि कई बार गर्दन के आसपास की मांसपेशियों और नसों में लगातार तनाव रहने से दर्द का चक्र बन जाता है। ऐसे मरीजों में प्रभावित नस के आसपास विशेष सुई से दवा देकर दर्द के संकेतों को अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है। जिससे मरीज को लंबे स...