अधिक दुर्घटना पर चालकों का लाइसेंस होगा निरस्त
मिर्जापुर, मई 23 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मण्डल के आयुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में निर्देशित किए कि एक माह में यदि कोई वाहन चालक सर्वाधिक दुर्घटना करता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए। इसे वाहन चालकों की लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की जाए। कमिश्नर ने स्कूल वाहनों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। कहाकि बिना फिटनेश और बीमा के संचालित स्कूली वाहनों के मालिकों को नोटिस देकर कार्रवाई की जाए। यदि नोटिस के बावजूद फिटनेश और बीमा नहीं करा रहे हैं तो ऐसे स्कूल प्रबंधक और वाहन मालिक के खिलाफ रपट दर्ज करा दिया जाए। वीडियो काफ्रेसिंग के माध्यम से हुई बैठक में तीनों जिलों के एआरटीओ और विंध्याचल मण्डल के आरटीओ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.