रामनगर, अप्रैल 16 -- रामनगर। कृषि उत्पादन मंडी समिति ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर मोहल्ला लाखनपुर में फल और सब्जी के फुटकर व्यापारियों की दुकानों पर जाकर मूल्यों का आकलन किया। गुरुवार को मंडी समिति के सचिव सहील अहमद ने टीम के साथ मोहल्ला लखनपुर में फल और सब्जी के फुटकर दुकानों पर जाकर मूल्यों की जानकारी ली। इसमें कुछ लोग उपभोक्ताओं को मनमाने मूल्य पर फल और सब्जी बेचते हुए मिले। मंडी सचिव ने चेतावनी देकर कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई कि जाएगी। मंडी में भिंडी का थोक मूल्य 25 से 30 किलो है, फुटकर में 50 से 60 रुपये किलो उपभोक्ताओं को बेच रहे हैं। इन कारोबारियों को चेतावनी दी गई कि उपभोक्ताओं को उचित दरों पर सब्जी और फल बेचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...