मऊ, जनवरी 3 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र अंतर्गत सहकारी समिति लिमिटेड दुबारी पर तैनात सचिव पर 266.50 रूपए की बजाय 280 रूपए में खाद देने का आरोप किसानों ने लगाया। इसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने आरोप लगाया सचिव अपने चहेते किसानों को बीस-बीस बोरी यूरिया दे रहे हैं। जबकि अन्य किसानों को डिमांड के बावजूद दो बोरी से अधिक नहीं मिल रहा है। किसानों की शिकायत के बाद भी महंगे दामों पर यूरिया का वितरण जारी रहा। किसानों ने एआर सुनील कुमार सिंह से फोन कर शिकायत की। उन्होंने तुरंत एडीओ कोआपरेटिव फतहपुर मंडाव से सही दाम लेकर खाद वितरित कराने का आदेश दिया। शिकायत के बाद खाद वितरण बंद कर दिया गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एडीओ कोआपरेटिव सुनील यादव ने सचिवर को उचित दर से वितरण करने का आदेश दिया, लेकिन फिर भी उसी रेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.