अधिक तापमान पर गर्म हो रहे तारकोल में लगी आग
मथुरा, मई 27 -- छाता स्थित नेशनल हाईवे-19 पर ओएफबी कंपनी की तारकोल इकाई में बुधवार सुबह अधिक तापमान पर तारकोल गर्म करने के दौरान भीषण आग लग गई। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। आग तेजी से फैलते हुए इकाई के आसपास के पेड़-पौधों एवं एक ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देख फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पर आसपास की इकाइयों सहित आधा दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मौके पर उपजिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता एवं कोतवाली छाता पुलिस भी पहुंच गई। प्रशासन ने एहतियातन आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया। दमकल कर्मियों ने पानी के साथ विशेष केमिकल एवं फोम का प्रयोग कर करीब दो घंटे की कड़ी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.