अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बासुकीनाथ में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, 75 हजार श्रद्धालुओं ने की स्पर्श पूजा
दुमका, मई 31 -- बासुकीनाथ में रविवार को अधिक ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के उपलक्ष पर भोलेनाथ की स्पर्श पूजा करने के लिए शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा। पुरूषोत्तम (अधिक) मास और पूर्णिमा तिथि के पुण्यकाल को लेकर रविवार को देश भर के विभिन्न प्रांतों से शिवभक्त बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे थे। अधिक ज्येष्ठमास की पूर्णिमा को लेकर बाबा बासुकीनाथ मंदिर करीब 2:30 बजे पूर्वाह्न को खोला गया। मंदिर खुलने पर बीती रात संपन्न हुए श्रृंगार पूजा के पूजन अवशिष्टों को ज्योतिर्लिंग से हटाकर साफ सफाई की गई। सफाई सुनिश्चित होने पर भोलेनाथ की प्रातः कालीन पूजा षोडशोपचार विधि से संपन्न हुई। प्रभात काल की सरकारी पूजा संपन्न होने पर बासुकीनाथ मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। यह भी पढ़ें- अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बासुकीनाथ में उमड़ा जनसैलाब मंदिर परिसर के खोले जाने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.