अमरोहा, अप्रैल 26 -- नगर के गजरौला तिराहे के नजदीक संचालित निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद रजनी की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अधिक ब्लीडिंग होने से रजनी की मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सुल्तानठेर निवासी नेपाल सिंह ने प्रसव पीड़ा होने पर 35 वर्षीया पत्नी रजनी को बुधवार को ब्लॉक तिराहे के नजदीक संचालित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। नेपाल का कहना है कि बुधवार रात सिजेरियन डिलीवरी से रजनी को बेटा पैदा हुआ। इसके बाद रजनी की तबीयत बिगड़ गई। उसे बहुत अधिक ब्लीडिंग होने लगी। यह भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस को आज मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपचार के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ तो आनन-फानन में गुरुवार दोपहर अस्पताल स्टाफ ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.