पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पीलीभीत। जिले में धान खरीद की प्रक्रिया में पारदर्शिता रखते हुए लापरवाही पर शिकंजा कसा गया है। अधिक खरीद करने वाले और अधिक स्टाक रखने वाले टॉप फाइव धान केंद्रों की जांच होगी। यही नहीं ऑटोमेटिक डिटेक्शन रिपोर्ट से सॉफ्टवेयर बिचौलियों की खोज करेगा। दूसरे का गाटा जोड़ कर धान की तौल कराने वाले किसान व क्रय केंद्र के कर्मचारी रडार पर लिए गए हैं। जिले में 150 कुल धान क्रय केंद्रों पर अब तक 13863 किसानों से 107847.59 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इसके एवज में 22065 लाख का भुगतान किया गया है। 93 प्रतिशत किसानों का 48 घंटे में भुगतान हो रहा है। कहीं अवरोध न हो इसके लिए पांच लाख बोरे रिजर्व में रखे गए हैं ताकि कहीं कोई डिमांड होने पर इसे पूरा किया जा सके। डीएफएमओ विजय कुमार ने बताया कि खरीद पारद र्शिता से कराई जा रही है। व...