गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर। जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने तय रेट से अधिक कीमत पर शराब बिक्री को लेकर दो दुकानदारों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब तलब किया है। दुकानदारों पर दुकान बंद होने के समय भी शराब बिक्री का आरोप है। आबकारी अधिकारी ने रेती रोड पर लाइसेंसी बिंदू देवी और पिपरी चौराहा स्थित देसी के अनुज्ञापी सत्यपाल यादव को नोटिस दिया है। जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि तय कीमत से अधिक पर शराब बिक्री की शिकायत के बाद आबकारी निरीक्षक के रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। जवाब मांगा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...