बगहा, सितम्बर 24 -- नरकटियागंज। मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू स्वदेशी शुगर मिल,नरकटियागंज में समारोह का आयोजन कर किसानों को सब्सिडी आधारित ट्रैक्टर का लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री गन्ना यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत इस कार्यक्रम में मगध सुगर के चीफ़ ऑपरेटिंग अधिकारी पंकज सिंह , चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तिवारी व कार्यपालक उपाध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी ने किसानों को ट्रैक्टर की चाभी और पत्र सौंपकर सम्मानित किया। श्री सिंह ने कहा कि बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से किसानों के लिए खेती काफी आसान हुई है। किसान भाई काफी कम लागत में मशीनीकरण द्वारा खेती को सुगम बनाते हुए अधिक उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- किसान अनुदान पर प्राप्त करें कृषि यंत्र मौके पर गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ढाका व उप गन्ना महाप्र...