पटना, सितम्बर 27 -- प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राजद की ओर से आयोजित कर्पूरी अतिपिछड़ा अधिकार संवाद को अतिपिछड़ा समाज को भ्रमित करने का एक विफल राजनीतिक प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि राजद का राजनीतिक अतीत हमेशा जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान करने वाला रहा है। आज वही लोग केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए अधिकार संवाद का दिखावा कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद को केवल चुनाव के समय ही अतिपिछड़ों की याद आती है, लेकिन अब जनता पूरी तरह सजग है। राजद का चाल-चरित्र और चेहरा किसी से छिपा नहीं है। दिखावटी प्रेम और झूठे वादों से अतिपिछड़ा समाज को गुमराह करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। अतिपिछड़ा समाज का मजबूत भरोसा पहले की तरह आज भी नीतीश कुमार पर कायम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.