साहिबगंज, मई 7 -- साहिबगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में एक जागरुकता शिविर लोहंडा में गुरुवार को किया गया। मौके पर ग्रामीणों को बाल मजदूरी, बाल विवाह, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा के बारे में विशेष जानकारी दी गई। अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को कई कानूनी जानकारी देते समाज की तरक्की में सहयोगी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अधिकार मित्र रंजन कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार ठाकुर, अरुण कुमार, शशिकांत दास आदि मौजूद थे। फोटो: 13, ग्रामीणों को जागरुक करते अधिकार मित्र।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...