अल्मोड़ा, जून 12 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनामिका सिंह की अगुवाई में कार्यशाला हुई। कार्यशाला में अधिकार मित्रों को यातायात के नियमों, संकेतों, राहवीर योजना आदि की जानकारी दी। इसके अलावा उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर ठगी, कानूनी जानकारियां, नागरिक अधिकार आदि बताए गए। एसडीआरएफ की टीम ने पंकज डंगवाल के नेतृत्व में आपदा राहत प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...