रांची, अप्रैल 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के नाम पर केंद्र सरकार एक ऐसा कानून ला रही है, जो वास्तविक अधिकार देने के बजाए केवल राजनीतिक लाभ लेने का माध्यम बन गया है। महिलाओं को आरक्षण देने का विचार नया नहीं है। यह पहल वर्षों पहले कांग्रेस सरकार के दौरान ही शुरू की गई थी, जब महिला आरक्षण बिल को संसद में लाया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे ऐसे समय पर लागू करने की बात कही है, जब इसके क्रियान्वयन को जनगणना और परिसीमन जैसी प्रक्रियाओं से जोड़ दिया गया है। इससे साफ है कि सरकार इसे तुरंत लागू करने के बजाय टालने की नीति अपना रही है। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि अगर सरकार की नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.