गिरडीह, सितम्बर 20 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल के देवरी प्रखंड अंतर्गत किसगो स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को वैश्य, पिछड़ा, दलित, आदिवासी जनकल्याण महासंघ के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पिछड़े, दलित, आदिवासी एवं कमजोर वर्ग के लोगों के हक-अधिकार और विकास को लेकर जागरूकता पैदा करना था। अध्यक्षता समाजसेवी सह जिला अध्यक्ष सत्यदेव रविदास ने की। मौके पर महासंघ के राष्ट्रीय सचिव मुकेश वर्मा एवं जिला महासचिव खुशबू मरांडी बतौर अतिथि मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव वर्मा ने कहा कि देश में जाति और धर्म के नाम पर राजनीति के कारण समाज में विभाजन की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और राष्ट्रहित के लिए सभी वर्गों को एक मंच पर आने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि वैश्य, पिछड़...