प्रयागराज, फरवरी 22 -- पंजाब नेशनल बैंक रिटायरी फेडरेशन का त्रिवार्षिक अधिवेशन रविवार को सिविल लाइंस स्थित यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन हाल के सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव मित्रा वासु, विशिष्ट अतिथि हरि सिंह, आरएम टंडन, आरएस सिंह और वाईएन पांडेय रहे। मुख्य अतिथि ने दो टूक कहा कि केंद्र सरकार को पेंशनरों को मिलने वाले अधिकार के लिए सीधे संगठन के प्रतिनिधियों से वार्ता करनी चाहिए। हमें किसी भी प्रकार की मध्यस्थता स्वीकार नहीं होगी, ताकि मांगों का समाधान हो सके। अधिवेशन के दौरान संगठन के पेंशनरों ने आरबीआई के नियमानुसार पेंशन अपडेशन लागू करने, हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी न लगे, पचास फीसदी प्रीमियम बैंक सरकार वहन करे व विशेष भत्ते पर पेंशन का लाभ मिले जैसी मांगों पर व्यापक चर्चा की। साथ ही उसके क्रियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.