रांची, अगस्त 9 -- खूंटी, संवाददाता। आदिवासी समन्वय समिति एवं संयुक्त आदिवासी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर खूंटी के कचहरी मैदान में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। आदिवासी समन्वय समिति के केंद्रीय संयोजक मार्शल बरला एवं संरक्षक दामू मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कदमा और महुआ टोली के पहानों चार्ल्स पाहन व रखाल पाहन तथा अन्य आदिवासी समाज के आध्यात्मिक अगुवाओं द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर शोभायात्रा निकाली गई। कचहरी मैदान से शुरू होकर शोभायात्रा बाजारटांड़, भगत सिंह चौक, नेताजी चौक तक पहुंचा और वापस कचहरी मैदान लौटने के बाद सभा म...