अधिकार और राजस्व कमजोर करने की कोशिश, झारखंड चुप नहीं बैठेगा : शालिनी
कोडरमा, अगस्त 30 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आंदोलन को धार देने की तैयारी तेज कर दी है। 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रविवार को डोमचांच प्रखंड के नवलशाही में झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए शालिनी गुप्ता ने कहा कि झारखंड की धरती के नीचे कोयला, लौह अयस्क समेत कई बहुमूल्य खनिज हैं। इन्हीं संसाधनों से देश की फैक्ट्रियां चलती हैं और अर्थव्यवस्था को गति मिलती है, लेकिन इसके बदले झारखंड को क्या मिलता है, यह बड़ा सवाल है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.