मुरादाबाद, जनवरी 27 -- आरटीओ कार्यालस में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरटीओ राजेश सिंह ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उन्होने कहा कि संविधान ने हमें छह अधिकार प्रदान किए हैं। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों का पालन जिम्मेदारी से करें। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को आजादी के महत्व के विषय में बताया। संचालन पवन कुमार सोनकर ने किया। इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन आन्जनेय सिंह, एआरटीओ प्रर्वतन आनंद निर्मल, यात्री/मालकर अधिकारी, मुरादाबाद नरेन्द्र सिंह छावड़ा, महीपाल सिंह, विवेक दुबे, जाकिर बाबू आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.