अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए जागरूकता जरूरी
मथुरा, जुलाई 8 -- विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के बैनर तले बांके बिहारी कालोनी स्थित विनोद वाणी गौड़ीय मठ में ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार छोटे व्यवसायियों और व्यापारियों को सहयोग देने की बात करते हैं, लेकिन ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों की समस्याओं और उनके साथ हो रहे कथित उत्पीड़न पर भी गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में ब्राह्मणों के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज होने तथा समाज के लोगों के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहिए।
बैठक में चर्चा पंडित जगदीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.