सहारनपुर, जनवरी 25 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई द्वारा रेलवे रोड स्थित जिला मुख्यालय कार्यालय पर व्यापारी प्रतिनिधियों ने एकता व सद्भावना की शपथ ली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने गणतंत्र दिवस के साथ-साथ राष्ट्रगान दिवस, उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस तथा मतदाता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कहा कि 26 जनवरी हमारे राष्ट्र का पावन पर्व है, जब हम अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण कर देश की एकता, अखंडता और शांति के लिए संकल्प लेते हैं। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। अधिकारों के साथ-साथ हमें देश, समाज और संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनपद में व्यापार मण्डल की विभिन्न इकाइयों द्वारा ध्वजारोहण व प्रभातफेरी सहित कार्यक्रम आयोजित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.