बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती। बीआरसी परशुरामपुर पर सोमवार को शिक्षकों की बैठक में संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा इस कठिन दौर में सभी शिक्षक एकजुट हो और संगठन के बैनर तले संघर्ष करें। बताया कि निकट भविष्य में टेट से मुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली, 17140 और 18150 का भुगतान सहित यह सभी मुद्दे संघर्ष से ही सफल होंगे। सभी शिक्षक एकजुट होकर एक साथ संघर्ष करें सफलता अवश्य मिलेगी । बैठक को नरेन्द्र दुबे, सतीश शंकर शुक्ला, राजीव पांडेय, सुनील पांडेय, रविंद्र नाथ सहित कई पदाधिकारी ने संबोधित किया। बडकऊ वर्मा, अलाउद्दीन, अरविंद पांडेय, भरत राम, उपेंद्र पांडेय, पूनम देवी, अमिताभ मिश्रा, उर्मिला त्रिपाठी, प्रतिभा निषाद, राम तीरथ जायसवाल, महादेव, धर्मेंद्र, भगवान दास आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.