अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने पर दिया गया जोर
चंदौली, जुलाई 12 -- चंदौली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने पर जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ब्यास गोंड ने जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कहा कि दलित, आदिवासी, गोंड और खरवार समाज के साथ प्रदेश सरकार की ओर से उपेक्षा किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में दलित और आदिवासी समाज पर सबसे अधिक अत्याचार हो रहे हैं। गोंड और खरवार समाज के लोगों को आज भी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे वह शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण गोंड एवं खरवार समाज के विद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.