रांची, मार्च 22 -- रांची, संवाददाता। ट्रांसजेंडर समुदाय ने अपने अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा के लिए रविवार को अलबर्ट एक्का चौक पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़ और हजारीबाग समेत राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में तृतीय लिंग समुदाय के लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने हमें चाहिए आजादी... के नारों के साथ नए पारित बिल का विरोध किया। इस दौरान उत्थान संस्था के सचिव ने 'नालसा जजमेंट 2014' का हवाला देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद झारखंड में ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड अब तक अप्रभावी है। समुदाय ने सरकार से स्पष्ट मांग की है कि उन्हें नौकरियों में आरक्षण, सुरक्षित आश्रय गृह, गरिमापूर्ण रोजगार और सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि उनके सं...